फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़ी कर किया ट्रेन का इंतजार फिर दी जान

Sat, 19 Oct 2013 08:24 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में पारिवारिक झगड़े के बाद ट्रेन से कटने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अजबपुर चौक निवासी मुराद अली (40) को परिवार वालों ने जब शराब छोड़ने के लिए दबाव बनाया तो उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम की है। फ्लैक्स मैकेनिक मुराद अली को शराब की आदत छोड़ने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

शराब पीने का आदी
परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से शराब पीने का आदी था। शुक्रवार शाम को उसकी घर में किसी बात पर अनबन हो गई। जिससे नाराज होकर वह बाइक लेकर कहीं निकल गया।
विज्ञापन


रात लगभग 11 बजे मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास उसने अपनी बाइक खड़ी की और कोठगोदाम एक्सप्रेस से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर नेहरू कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया आत्महत्या की वजह जानने के लिए परिजनों से अभी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें