पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद कई दिनों से परेशान चल रहे उत्तरकाशी के मानपुर गांव के पूर्व सैनिक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर दी।
शनिवार सुबह भटवाड़ी के मानपुर गांव निवासी विजेंद्र भंडारी (45) पुत्र लाखीराम भंडारी अपने कमरे में पंखे से लटके मिले। पुलिस ने बताया कि विजेंद्र आर्मी की डिफेंस सर्विस स्टेबलिस्टमेंट (डीएसएस) नई दिल्ली में कार्यरत थे। नौ अगस्त को विजेंद्र छुट्टी पर घर आए थे।
ससुर ने की थी बेटी की शिकायत
10 अगस्त को उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे दूसरे दिन पत्नी तीन बच्चों सहित मायके मनेरी चली गई थी। 11 अगस्त को विजेंद्र के ससुर ने थाने में बेटी के साथ मारपीट की शिकायत की।
इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर समझौता करवाया, लेकिन पत्नी बच्चों समेत मायके में ही रह रही थी।
15 अगस्त को निकले थे ड्यूटी
15 अगस्त सुबह विजेंद्र ड्यूटी के लिए घर से निकले थे कि रास्ते में उन्हें घर से फोन आया कि उनका परिवार घर आ गया है, तो वे घर लौट आए। घर जाकर देखा तो बच्चे तो आए थे, लेकिन पत्नी नहीं आई थी।
इसी बीच रात में किसी समय विजेंद्र ने आत्मह्तया कर ली। थानाध्यक्ष जेपी कुकरेती ने बताया कि विजेंद्र पहले भी कई बार पत्नी से मारपीट कर चुका था।