राजधानी देहरादून में 11वीं के छात्र के खुदकुशी की घटना ने उसके पूरे परिवार को झकझोर दिया है। घटना राजधानी के हाथीबड़कला की है।
खबरों के मुताबिक 11वीं में पढ़ने वाला प्रशांत मां की डांट पर मौत को गले लगा लिया। प्रशांत के पिता को तीन दिन पहले ही हार्ट अटैक पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी भी वो अस्पताल में ही हैं।
नेवी से सेवानिवृत्त सालावाला, हाथीबड़कला निवासी परवीन बिष्ट को हार्टअटैक की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार उनका बेटा प्रशांत बिष्ट (17) उन्हें देखने अस्पताल नहीं गया था।
मां ने बेटे को डांट दिया
शुक्रवार को जब उसकी मां अस्पताल से लौटीं तो इस बात पर उन्होंने प्रशांत को डांट दिया। बाद में वो अस्पताल चली गईं। मां के जाने के बाद प्रशांत अपने कमरे में गया और पंखे पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। शाम को परिजन घर आए तो अंदर से दरवाजे बंद मिले। बल पूर्वक दरवाजे खोले तो भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जबकि देर शाम तक पिता को इस बारे में नहीं बताया गया था।