फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा को बैराज से दिया धक्का, रेलिंग पकड़कर बचाई जान

Wed, 02 Nov 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
दीपावली मेले के दौरान लगे जाम को खुलवा रहे चौकी इंचार्ज को एक बाइक सवार ने बैराज से धक्का दे दिया। दरोगा ने बैराज की पाइप पकड़कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे सीओ से भी युवक ने अभद्रता की। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात खकरा पुल, कैलाश पुल तथा नानकसागर पुल पर भारी जाम लग गया। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र गौरव पुलिस कर्मियों के साथ यातायात सुचारु करने में जुटे थे, तभी मेले से खटीमा जा रहे बाइक सवार हरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी तुलसीपुर थाना पूरनपुर पीलीभीत पुलिस के रोकने के बावजूद आगे बढ़ गया और पुलिस से उलझ गया। उसने पहले सिपाही का गला पकड़ लिया। उसने दरोगा देवेंद्र गौरव को भी पुल से नीचे धक्का दे दिया, लेकिन उन्होंने बैराज की रेलिंग पकड़कर जान बचा ली।

सूचना पर पहुंचे खटीमा सीओ राजेश भट्ट से भी युवक ने अभद्रता कर दी। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई और उसके खिलाफ धारा 332, 353, 186, 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया और मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीयू जवान को रौंदने का प्रयास

Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
चेकिंग के दौरान कार्रवाई से बचने के लिए बाइक सवार युवकों ने सीपीयू के एक जवान को रौंदने का प्रयास किया। इस दौरान जवान बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे दो बाइक सवार युवकों को सीपीयू के अन्य जवानों ने दबोचकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

सीपीयू का जवान ललित बिष्ट नगर निगम कार्यालय के पास चेकिंग कर रहा था। बाइक संख्या यूके 06 एई 7501 पर सवार दो युवक जा रहे थे। चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। ललित ने जब चालक को रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक उसे टक्कर मारकर भागने लगा।

सीपीयू के अन्य जवानों ने इंदिरा चौक के पास दोनों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चालक ग्राम गोठा सितारगंज निवासी रंजीत कुमार और पीछे बैठे सच्चिदानंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें