फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्र की पिटाई पर भड़के परिजन, हंगामा

Fri, 08 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छात्र - फोटो : demo
विज्ञापन
दून के भाऊवाला स्थित दून हेरिटेज स्कूल में छात्र की पिटाई के आरोप में कुछ अभिभावकों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि स्कूल शिक्षक ने उनके बच्चों को जबर्दस्ती पीटा है। दूसरी ओर, स्कूल प्रशासन ने इससे साफ इनकार किया। हंगामे के बीच पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।
विज्ञापन


दून हेरिटेज स्कूल के अभिभावक धमेंद्र डबराल, आदेश तोमर, संदीप कुकरेती, मीरा तोमर, मुकुल रतूड़ी आदि ने स्कूल के शिक्षक पर बच्चे की पिटाई का आरोप लगाया। मामले में कुछ अभिभावक शुक्रवार को स्कूल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस बीच सहसपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

स्कूल प्रशासन का इनकार
स्कूल प्रशासन का कहना था कि उन्होंने किसी भी छात्र की पिटाई नहीं की है। मामले पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। एएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, स्कूल प्रिंसिपल मीनाक्षी का कहना है कि उनका मकसद स्कूल को अपनी गुणवत्ता के दम पर एक नई पहचान दिलाना है। इसके लिए वह और उनके शिक्षक लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने पिटाई या डांटने जैसी किसी भी घटना से साफ इनकार किया। कहा कि, उन्होंने पहले ही इस संबंध में अपने शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें