फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद देश के नामी कुख्यातों के बारे में एसएसपी ने खोले ऐसे राज, हिल गया पुलिस विभाग

Mon, 25 Dec 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद देश के कुख्यातों के बारे में एसएसपी ने ऐसा खुलासा कि सुनकर पूरा पुलिस महकमा हिल गया। वहीं एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के खुलासे से हरिद्वार जेल पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। इस तरह की बात भी चर्चा में है कि हरिद्वार जेल में एक दो नहीं कई मोबाइल मिले।
विज्ञापन


हर दूसरा दबंग कैदी मोबाइल फोन लेकर बैठा है। कुख्यात सुनील राठी के एक गुर्गे के पास जेल में ही मोबाइल फोन होने की बात से खुद एसएसपी ने पर्दा उठाया है। इस बाबत रिपोर्ट भी आईजी जेल पीवीके प्रसाद को भेजी गई है। 

जेल में मोबाइल फोन एक आम सी बात हो गई है और यह सब जेल प्रशासन भी जानता है। ये बात पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधिकारी तो दबी जुबां में यह तक बोल रहे हैं कि उनकी हर कार्रवाई को जेल प्रशासन की बदौलत ही पलीता लग रहा है। यदि जेल की सघन चेकिंग हो जाए तब इस बात का खुलासा होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील जेल में जैमर तक नहीं

jammer
आईपीएस से भी नहीं सुधर रही जेलें
एक समय में जब आईएएस ही जेल महानिरीक्षक होता था तब ये बात उठती रहती थी कि आईपीएस के हाथ में जेल की कमान दे दी जाए। कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा की फरारी के बाद यह बड़ा परिवर्तन भी हुआ और आईजी जेल की जिम्मेदारी आईएएस से छीनकर आईपीएस आईजी पीवीके प्रसाद को दी गई।

आईजी जेल का कार्यभार संभालने के बाद भी आईजी पीवीके प्रसाद पूरी तरह से जेलों को कंट्रोल नहीं कर पाए। कई हत्याएं जेल में बैठे बैठे ही कुख्यातों ने करवा दी, इसका दावा हर हत्याकांड के खुलासे पर पुलिस ने ही किया। इसलिए आईपीएस को भी जेल की बागडोर सौंपने का कोई खासा फर्क नहीं पड़ा है।

संवेदनशील जेल में जैमर तक नहीं
गजब की बात ये है कि हरिद्वार जैसी संवेदनशील जेल में जैमर तक नहीं है। पहले जैमर लगे थे, रख रखवा न होने के कारण जैमर खराब हो गए। कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन जेल में जैमर नहीं लग पाए हैं। जेल प्रशासन कई बार जैमर न होने की गुहार लगा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें