फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC का पेपर फिर लीक, पकड़े गए 18 नकलची

Mon, 10 Nov 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम एहतियात के बावजूद कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संचालित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेबल परीक्षा (10+2) का पेपर फिर लीक हो गया। हल्द्वानी और अल्मोड़ा के परीक्षा केंद्रों में कुल 18 नकलची पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


इनमें 11 हल्द्वानी के तीन परीक्षा केंद्रों तथा 7 नकलची अल्मोड़ा के 2 केंद्रों से पकड़े गए। नकलची छात्रों से पूछताछ में पता चला कि पेपर लीक करने वाला मेरठ जिले के मवाना का रहने वाला कोचिंग संचालक है।

पिछले सप्ताह भी इसी परीक्षा का पेपर लीक होने पर चिट के साथ तीन मुन्नाभाई पकड़े गए थे। सतर्कता के बावजूद मुन्नाभाइयों ने अधिकारियों की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


हल्द्वानी में एसडीएम हरबीर सिंह ने सीओ जीसी टम्टा के साथ रविवार सुबह डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छापा मारकर परीक्षा दे रहे मेरठ जिले के मवाना निवासी सौरभ धामा को मोबाइल के साथ पकड़ लिया। इस छात्र के बगल में परीक्षा दे रहे बागपत जिले के बड़ौत खिरनी नेहरू रोड निवासी भानु कुमार पवार को भी पकड़ा, लेकिन वह चिट चबा गया।

मेरठ का कोच‌िंग संचालक है मास्टर माइंड

प्रशासनिक अधिकारियों के पूछने पर पता चला कि मवाना (मेरठ) निवासी कोचिंग संचालक पंकज धामा ने सौरभ को हल किया हुआ पेपर उपलब्ध कराया था। इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार को ही डीएवी के प्रिंसिपल के पास पत्र भेजकर परीक्षा पेपर लीक होने की जानकारी दी थी।

इसके बाद एसडीएम ने क्वींस हायर सेकेंडरी स्कूल में छापा मारकर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कुरालसी निवासी निर्दोष कुमार, बागपत जिले के मोजिजाबाद नांगल निवासी सन्नी पवार, पट्टी रामपुर घास की मंडी खेकड़ा निवासी बृजमोहन समेत चार लोगों को नकल करते हुए पकड़ लिया।

क्वींस स्कूल में शाम की पाली में भी बागपत जिले के चार परीक्षार्थी अंकुर, अविनाश, विनीत और सोनू पकड़े गए। इनमें से एक परीक्षार्थी चिट चबा गया।

वहीं, कक्ष निरीक्षक ने डान बोस्को बेरीपड़ाव में मेरठ के अंकुर को नकल करते हुए पकड़ा। केंद्रीय आब्जर्वर रनवीर ठाकुर की देखरेख में नकलचियों की कापियां सील की गई हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में पुलिस के हत्थे चढ़े सात

उधर, अल्मोड़ा में नकल करते पकड़े गए सात परीक्षार्थियों में बागपत जिले के चार, मुजफ्फरनगर, सोनीपत और फिरोजाबाद जिले के एक-एक अभ्यर्थी शामिल हैं। इन्होंने लिखित में नकल करने की बात स्वीकारी है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रकाश चंद्र ने इसकी सूचना कर्मचारी चयन आयोग के दिल्ली मुख्यालय को भेज दी है।

अल्मोड़ा में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज, एडम्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, रैमजे इंटर कॉलेज में 4416 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। दो पालियों में हुई परीक्षा में मात्र 1449 अभ्यर्थी शामिल हुए।

परीक्षा के कोऑर्डिनेटर और नोडल अधिकारी एडीएम प्रकाश चंद्र ने बताया कि सुबह 10 बजे से 12 बजे की पाली में अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। ये दोनों बागपत जिले के निवासी हैं, जबकि शाम की पाली में जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में पांच परीक्षार्थी नकल करते दबोचे गए। इनमें दो बागपत (मेरठ) और एक-एक मुजफ्फरनगर, सोनीपत और फिरोजाबाद के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें