फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी को फेसबुक पर हुआ एक बच्चे की मां से प्यार, लेकिन आगे की कहानी उड़ा देगी होश

Sun, 09 Jul 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक फौजी को फेसबुक पर एक बच्चे की मां से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों में बातें शुरु हुई। लेक‌िन इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन


सोशल साइट फेसबुक पर एक फौजी को एक बच्चे की मां के साथ प्रेम प्रसंग चलाना भारी पड़ गया। महिला ने फौजी ने खिलाफ शादी का झांसा देकर शारारिक संबंध कायम करने और बाद में शादी से इनकार करने पर बलात्कार की तहरीर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात फौजी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।  प्रभारी कोतवाली मो. युनूस ने बताया कि शहर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिलकर उन्हें अपने साथ घटित अपराध की तहरीर दी।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक अज्ञात फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि महिला विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है। 
विज्ञापन

पत‌ि को तलाक द‌िलाकर भागा

महिला ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात फौजी ने सोशल साइट पर उससे जान-पहचान बढ़ाई और लगभग एक वर्ष तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गयी।

शादी किए जाने की बात पर फौजी ने पहले वाले पति को तलाक देने की बात कही। बताया कि जब वह अपने पति को तलाक देकर आई तो फौजी ने शादी से इंकार कर दिया।

​ मो. युनूस ने बताया कि इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर अज्ञात फौजी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें