इनमें से एक साथी मैच के दौरान मैदान में मौजूद रहता है और मैच का फोन पर अपडेट देता है। इसी के आधार पर होटल के कमरे में टीवी देखकर लोगों से सट्टा लगवाया जाता है। आरोपियों में गुरप्रीत निवासी आवास विकास कॉलोनी रुड़की, संजय निवासी ज्वालापुर, हिमांशु निवासी अपर रोड हरिद्वार, विकास निवासी सुभाषनगर और अनुज निवासी क्लेमेंटटाउन हैं।
इनमें से गुरप्रीत रुड़की में स्पेयर पार्ट्स की दुकान और संजय ज्वालापुर में कपड़ों की दुकान चलाता है। हिमांशु पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्तमान में देहरादून में एक हॉस्टल का संचालन करता है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।