उत्तराखंड के पौड़ी में एक युवक ने दुकान में काम करने वाले एक किशोर के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में किशोर के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजस्व पुलिस के अनुसार बिजनौर जनपद निवासी चौदह वर्षीय किशोर पौड़ी में अपने जीजा की नाई की दुकान में काम करता है। बताते हैं कि सोमवार को उसका जीजा नजीबाबाद अपने घर गया था जिसक चलते किशोर अकेला ही था।
मंगलवार की रात को किशोर अपने कमरे सोया था। इसी दौरान रात में मीट की दुकान करने वाले नजीबाबाद जनपद बिजनौर निवासी नीरजपाल पुत्र मेघराज उसके कमरे में घुस गया और किशोर को जबरन अपनी हवस का शिकार बना लिया।