साली ने पहले अपने जीजा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक दिन जीजा ने उसे किसी और के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया। फिर प्रेमी के साथ मिलकर साली ने जीजा को रास्ते से हटा दिया। जानिए, पूरी बात। क्या हुआ दोनों का अंजाम...
अवैध संबंधों के चलते रिश्ते के जीजा की हत्या में एक महिला समेत दो लोगों को आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) वरुण कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए मामले के विवेचक के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक दनकौर बुलंदशहर निवासी सुधीर पंडित 21 अप्रैल 2011 की रात एक महिला के साथ हरिद्वार के एक होटल में ठहरा था। अगले दिन देर रात साथ आई महिला होटल से गायब हो गई थी जबकि सुधीर कमरे में मृत पड़ा मिला था। मामले में 23 अप्रैल को होटल मैनेजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तब होटल में महिला ने अपनी गलत आईडी देने के साथ ही सुधीर को अपना पति बताते हुए उसका नाम भी वीरपाल सिंह बताया था।