फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के पॉश एरिया में सेक्स रैकेट का खुलासा

Mon, 31 Mar 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के वसंत विहार पॉश एरिया के एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। सोमवार को एसएसपी अजय रौतेला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि साईं लोक (वसंत विहार) स्थित आदित्य दून शायर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में संदिग्ध युवक-युवतियों का आना लगा रहता है।

आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

जांच में यहां सेक्स रैकेट चलने की बात मालूम हुई। रविवार रात सीओ सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में वसंत विहार पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस के आते ही अपार्टमेंट में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने फ्लैट संख्या, जी-203 से दो युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया।

युवकों की पहचान इमरान उर्फ अबरार (28) पुत्र सुकराती निवासी कांवली जीएमएस रोड और मकसूद अहमद पुत्र महबूब अहमद निवासी बी ब्लॉक नेहरू कालोनी के रूप में हुई।

लक्जरी कार भी बरामद

दोनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। युवकों से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद भी हुई। पुलिस ने रैकेट के संचालन में इस्तेमाल होने वाली लक्जरी कार को भी बरामद किया है। युवकों ने बताया कि रैकेट का सरगना जतिन तोमर उर्फ जॉनी है।

वह खुद को दिल्ली निवासी बताता है। पुलिस ने फ्लैट के केयर टेकर मोहन चंद के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले भी पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

नामी होटलों में होती थी कॉल गर्ल सप्लाई

युवकों ने बताया कि जतिन ने दून, दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में एजेंट बनाए हुए हैं। ये एजेंट गरीब लड़कियों को नौकरी के बहाने गिरोह में शामिल करते हैं।

डिमांड पर कॉल गर्ल सप्लाई की जाती हैं। दून के नामी होटलों में जतिन काल गर्ल भेजता है। हर बार एजेंट और युवतियों को एक से डेढ़ हजार रुपये दिए जाते हैं, जबकि ग्राहक से पांच से सात हजार रुपये में डीलिंग होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें