गेस्ट हाउस में खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने धावा बोला तो दो युवकों के साथ लड़कियां इस हालत में मिली कि पुलिस की आंखे भी शर्म से झुक गई।
मानव तस्कर विरोधी सेल और कलियर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमार कार्रवाई करते सेक्स रैकेट पकड़ा है। जिसमें दो युवकों को महिलाओं सहित गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया हैं।
शुक्रवार की देर शाम मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इसी सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी साधना त्यागी और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने सोहलपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में छापामारा ।