किराए के मकान में एक सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने अचानक छापेमारी कर तीन महिलाओं के साथ चार युवकों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा। मामला उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाने का है। यहां नारायण कॉलोनी में शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।
बताया जा रहा है कि कॉलोनी निवासी महिला अपने मकान पर पिछले एक साल साल से काम कर रही थी। पूछताछ में पता लगा है कि किराऐ पर कमरे देकर वह कारोबार चलाती थी। छापेमारी में कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।