फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता पर यौन शोषण का आरोप

Mon, 12 May 2014 08:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में पूर्व सांसद के बेटे और कांग्रेसी नेता प्रदीप सांगवान के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर पुलिस टीम दून लौट आई।
विज्ञापन


अब पुलिस आरोपी के राजनीतिक रसूख और गंभीर अपराध का हवाला देकर जल्द से जल्द कोर्ट से कुर्की आदेश लेने का प्रयास करेगी।                                  

सहस्रधारा स्थित वाटर पार्क के मालिक प्रदीप सांगवान पर महिला कर्मचारी ने दुराचार और वीडियो क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

सांगवान कर सकता है सरेंडर

युवती ने अप्रैल अंत में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से सांगवान फरार है। कोर्ट से कुर्की नोटिस जारी होने के बाद शनिवार को दून पुलिस सांगवान के घर सोनीपत पहुंची।

वहां नोटिस चस्पा करने की पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकार्डिंग की गई है।

कानूनी जानकार मानते हैं कि कुर्की नोटिस के बाद सांगवान जल्द ही कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। ऐसे में कोर्ट, कचहरी में पुलिस की नजर रहेगी।

सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में पुलिस के पैरोकारों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

युवती की अर्जी पर फैसला सोमवार को

पीड़िता ने कुछ दिन पूर्व अदालत को दिए प्रार्थनापत्र में दोबारा मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है। युवती के पहले के बयान केस दर्ज होने के तुरंत बाद हो चुके हैं।

युवती ने हवाला दिया है कि तब उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार को कोर्ट युवती के प्रार्थनापत्र पर फैसला देगी। इसके बाद तय होगा कि बयान दोबारा लिए जाएंगे या नहीं।

दोबारा बयान होने की स्थिति में पुलिस नजर बनाए हुए है। माना जा रहा है कि युवती नया खुलासा कर सकती है। यह भी आशंका है कि इस बीच उस पर दबाव बना लिया गया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें