फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फौजी के घर लाखों की लूट, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

Fri, 04 Apr 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला, सेलाकुई (विकासनगर)
लाठी-डंडों से लैस आठ-दस नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात बायाखाला में एक फौजी के घर धावा बोलकर एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर घायल कर दिया।


घर के बाकी चार सदस्यों ने छत पर भागकर जान बचाई। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नकदी और जेवर ले गए
बदमाश 55 हजार की नकदी और लाखों की ज्वेलरी लेकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ तेज कर दी है। वारदात से क्षेत्र में दहशत है।

दरवाजा तोड़कर घुसे घर के भीतर

सहसपुर थाना क्षेत्र के बायाखाला में सेना में सूबेदार के पद पर तैनात मनोहरी लाल सती के घर में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे 8-10 नकाबपोश बदमाश पत्थर से दरवाजा तोड़कर घुस गए।

घुसते ही बदमाशों ने परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने नीतू (33) और किराएदार देवा (25) के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए।

परिजनों ने छिपकर बचाई जान
बदमाशों से छिपते हुए सीता देवी और अन्य परिजन छत पर भाग गए। सीता ने रिश्तेदारों को फोन करके घटना की जानकारी दी।

रिश्तेदारों ने दी पुलिस को सूचना

रिश्तेदारों को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस आती बदमाश भाग चुके थे। बदमाश अपने साथ 55 हजार की नकदी, दो सोने की अंगूठियां, एक लॉकेट और कुंडल ले गए।

मनोहरी लाल सती सेना में सूबेदार हैं और इस समय जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। मकान में उनकी साली नीतू बड़ोनी पत्नी धनेश बड़ोनी, मां सीता देवी और दो जुड़वा बेटों लव-कुश थे।

नीतू सेलाकुई स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करती हैं। इन दिनों उनकी बड़ी बहन रेखा भट्ट पत्नी जगदीशचंद निवासी पांवटा साहिब भी आई हुई हैं। पड़ोस में उनका मकान बन रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसएसपी अजय रौतेला ने अधिकारियों को बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए है। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए।

पढ़ें, उत्तराखंड में अब तक 'खाली' है कांग्रेस का हाथ

डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी देहात मणिकांत मिश्र, सीओ एसके सिंह, कोतवाली राजीव डंडरियाल, एसएसआई रवि कुमार सैनी, थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट मौजूद रहे।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें