राजधानी देहरादून में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार देर रात देहरादून में डकैतौं ने एक घर में घुस कर लाखों का माल साफ कर दिया है।
घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला की है। सात से आठ बदमाशों ने रात 1:30 से 2 बजे के बीच घर में घुस इस घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचों की नोक पर परिवार को बंधक बना लाखों रुपए की नकदी और ज्वेलरी पर किया हाथ साफ।
बदमाश घर के बाहर खड़ी बोलेरो कार भी ले उड़े। परिवार के किसी सदस्य को नहीं पहुंचाया नुकसान। सात से आठ बदमाशों ने रात 1:30 से 2 बजे के बीच दिया घटना को अंजाम।