फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोक पर मैनेजर से लूटे एक लाख

Wed, 26 Feb 2014 01:04 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े चार बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी कार्यालय में घुसकर तमंचे की नोक पर मैनेजर और कर्मी को बंधक बनाकर एक लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


जब तक मैनेजर और कर्मी ने खुद को बंधन मुक्त किया तब तक बदमाश मारुति से फरार हो गए। सूचना फ्लैश कर देर शाम तक पुलिस ने आरोपियों की तलाश में वाहनों की चेकिंग की लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।

बनियान से बांध दिए हाथ-पैर
शिवालिक नगर के मकान नंबर एस-376 में अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी का कार्यालय है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे चार युवक कार्यालय में पहुंचे। कहीं सामान ले जाने के लिए चारों युवक मैनेजर राममेहर से बात करने लगे।
विज्ञापन


पढ़ें, कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद

इसी दौरान दो युवकों ने मैनेजर राममेहर और कर्मचारी शिवकुमार पर तमंचा तान दिया और कमरे में ले जाकर दोनों के हाथ बनियान से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद मैनेजर से अलमारी की चाभी ली और एक लाख रुपये निकालकर फरार हो गए।

पुलिस को दी जानकारी
किसी तरह बंधन मुक्त होकर कर्मचारी शिवकुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक एसएस पंवार, सीओ सदर राजेश भट्ट, कोतवाली प्रभारी भानसिंह मौके पर पहुंचे।

पढ़ें, गुजरात के भ्रष्टाचार पर नहीं बोलते मोदी: राहुल

आसपास के लोगों ने बताया कि सफेद रंग की मारुति से युवकों को जाते देखा गया है। एसपी सिटी ने बताया कि सूचना फ्लैश कर दी गई है। आरोपियों को शीघ्र दबोचा जाएगा।

युवा थे बदमाश
मैनेजर और कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। उनकी भाषा सामान्य थी और कद-काठी भी ठीक-ठाक थी।

कोलकाता की है फर्म
कोलकाता की फर्म के यहां स्थानीय कार्यालय में मैनेजर कामेश्वर, मैनेजर राममेहर व कर्मचारी शिवकुमार हैं। ये हरियाणा के भिवानी व हिसार के रहने वाले हैं। मैनेजर कामेश्वर मंगलवार को वाहन छोड़ने के लिए रुड़की गया था। मैनेजर राममेहर वर्ष 2011 और शिवकुमार एक साल से फर्म में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व कर्मियों की खंगाली जा रही कुंडली
एसओजी व रानीपुर पुलिस ने कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज की पड़ताल शुरू कर दी है। फर्म में पहले काम करने वाले कर्मियों का भी डाटा जुटाया जा रहा है। कंपनी किस-किस ट्रांसपोर्ट से वाहन हायर करती है, इस बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें