फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर से दिनदहाड़े लूट की कोशिश, झोंका मिर्च पाउडर

Wed, 28 Jan 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने देहरादून के वैश्य नर्सिंग होम के मैनेजर की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डालकर साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। आंखों में भयानक जलन के बावजूद मैनेजर ने बैग नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


छीनाझपटी में बैग फट गया और नोट सड़क पर बिखर गए। शोर मचा तो बदमाश दिलाराम चौक की तरफ भाग गए।

डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर स्थित वैश्य नर्सिंग होम में रायपुर निवासी नयाराम मैनेजर हैं। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे नयाराम बैग में रुपये लेकर नर्सिंग होम के सामने स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा कराने जा रहे थे।

नयाराम सड़क पार कर रहे थे कि पल्सर बाइक पर बैठे दो युवकों में से एक उनके सामने आ गया और आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया।

मिर्च पाउडर डालने के बाद बदमाश ने बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन नयाराम ने हिम्मत नहीं हारी। छीनाझपटी में बैग फटा तो नोटों की गड्डियां सड़क पर बिखर गई। शोर मचते ही बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के बारे में पुलिस को मिले सुराग

इसी बीच नर्सिंग होम का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और नयाराम को नर्सिंग होम लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में भागदौड़ की लेकिन सुराग नहीं मिला।

डालनवाला कोतवाली निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि मैनेजर के साहस के कारण बड़ी घटना होने से बच गई। बदमाशों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं।

कैमरे में कैद हुई तस्वीर
बाइक सवार एक बदमाश की तस्वीर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहले भी चौक के पास इसी तरह की घटना हो चुकी है।

किसने की मुखबिरी
पुलिस मान रही है कि मुखबिरी करने वाला शख्स नर्सिंग होम के बारे में जानकारी रखता है। अस्पताल का कैश मंगलवार को ही बैंक में जमा होता है। दूसरा अस्पताल से बैंक  पहुंचने में डेढ़ मिनट का समय लगता है। बदमाशों को इन बातों का पता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें