फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः छह साल की बच्ची से दुराचार, दर्दभरी चीख सुन पहुंचे लोग

Fri, 24 Feb 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
gangrape - फोटो : The Sun
विज्ञापन
रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक किशोर ने मासूम बच्ची से दुराचार कर लिया। बच्ची के शोर मचाने पर एकत्रित हुए लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एक मासूम बच्ची बुधवार देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और दुराचार कर दिया।

बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची के परिजनों को इसकी सूचना दी। पीड़िता ने परिजनों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया

RAPE
गुस्साए परिजनों ने आरोपी किशोर की शिकायत उसके परिजनों से की, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज परिजन बच्ची को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। बाद में पीड़िता के परिजनों ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया।

पीड़िता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने बयान दर्ज कराए। इससे पहले पुलिस के सामने भी पीड़िता और परिजनों के बयान दर्ज किए गए।

इस संबंध में गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें