रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक किशोर ने मासूम बच्ची से दुराचार कर लिया। बच्ची के शोर मचाने पर एकत्रित हुए लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
एक मासूम बच्ची बुधवार देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और दुराचार कर दिया।
बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची के परिजनों को इसकी सूचना दी। पीड़िता ने परिजनों को घटना से अवगत कराया।