फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने किया मासूम से बलात्कार, हुई गर्भवती

Thu, 24 Jul 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कपकोट में एक बुजुर्ग के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने एक साल पहले 14 साल की किशोरी के साथ बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने लीली गांव निवासी 58 वर्षीय रतन राम के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उसकी 14 साल की पुत्री आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

आरोपी ने पिछले साल उसके साथ बलात्कार किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी गई। जिस कारण वह चुप रही।

जंगल में मृत बच्चे को दिया जन्म

इस बीच सात जुलाई को बालिका ने निकटवर्ती जंगल में मृत बच्चे को जन्म दिया, जिसे आरोपी की मां अमरी देवी ने दफना दिया।

तभी बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन लोकलाज के भय से पुलिस को सूचना देने में विलंब हुआ।

अब मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और पॉस्को समेत उसकी मां के खिलाफ 317, 318 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा की जा रही मामले की तफ्तीश

पुलिस ने बताया कि इस मामले की तफ्तीश की जा रही है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

दोषी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुरानी घटना और आरोपियों की उम्र अधिक होने के कारण आरोप को संदिग्ध माना जा रहा है।

वहीं एसओ एसपी रायपा ने बताया कि मजिस्ट्रेट की अनुमति से गुरुवार को बच्चे का शव गड्ढे से निकाला जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें