फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी की झांकी देखने गई बच्ची से दुष्कर्म

Tue, 19 Aug 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून जिले के विकासनगर में भाई के साथ मंदिर गई कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है रविवार रात करीब 10 बजे मासूम बच्ची अपने 11 वर्षीय भाई के साथ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियां देखने के लिए निकली।
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में मिली बच्ची

मंदिर से कुछ दूरी पर उन्हें करीब 25 साल का एक युवक मिला। उसने बच्ची के भाई को 10 रुपए देकर गुटखा और टाफी लाने को कहा।

जब वह लौटा तो उसकी बहन और युवक गायब मिले। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। खोजबीन के बाद बच्ची कुछ दूरी पर रोती बिलखती हुई लहूलुहान हालत में मिली।

छात्रा की आपबीती सुन परिजन दंग रह गए। वह उसे उपचार के लिए दून अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की।

एसओ यशपाल ने बताया दुष्कर्म पास स्थित कांप्लेक्स में किया गया। पीड़िता और उसके भाई द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें