फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह तक किशोरी की अस्मत लूटता रहा किराएदार

Wed, 30 Jul 2014 02:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के ज्वालापुर में किराएदार युवक अपने मकान मालिक की नाबालिग बेटी का आठ माह से यौन शोषण करता रहा। सोमवार देर रात घटना का खुलासा होने पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से गांव रठोलिया करनेलगंज, गोंडा, यूपी निवासी विनय पुत्र सिंघनाथ बीते आठ वर्ष से हरिद्वार में रहकर पीओपी का काम कर रहा था।

आठ माह से वह ज्वालापुर के एक मोहल्ले में रह रहा था। उसी समय से उसने अपने मकान मालिक की 14 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा

सोमवार देर रात किशोरी को आरोपी के कमरे में जाते समय परिजनों ने देख लिया। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने सच उगल दिया।

किशोरी ने बताया कई बार उसने विरोध किया लेकिन हर बार जान से मारने की धमकी दी गई। इससे गुस्साए परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपी दबोच लिया और कोतवाली लेकर पहुंच गए।

रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें