घर की नौकरानी पर मालिक का दिल आ गया। उसने शादी का झांसा देकर पहले उसे गर्भवती बनाया और फिर अपने वादे से मुकर गया। नौकरानी ने जब यह राज सबके सामने खोला तो क्या हुआ आरोपी मालिक का अंजाम, जानिए...
मामला बागेश्वर जनपद का है। यहां एनएच में सविंदा पर काम करने वाले जेई लोकेश कुमार किराए के कमरे में दो अन्य साथियों के साथ रहता था। इस दौरान घर की सफाई के लिए उसने एक नौकरानी को रख लिया।
इस दौरान नौकरानी के प्रति लोकेश के मन में शैतान जाग गया। वह नौकरानी के साथ गलत काम के सपने दिन-रात देखने लगा। एक दिन उसने हिम्मत की और नौकरानी को अपने पास बुलाया। उस वक्त घर में सिर्फ लोकेश और नौकरानी ही मौजूद थे।
लोकेश के बहकावे में आ गई नौकरानी और फिर...
rape with maid
लोकेश को लगा कि यह सही वक्त है, नौकरानी के सामने अपने मंसूबे जाहिर करने को। उसने शादी करुंगा कहकर नौकरानी को अपने प्रेम पाश में फंसाया और फिर दुराचार किया। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। जब लोकेश के अन्य साथी बाहर रहते। वह नौकरानी को बुलाकर गलत काम करता।
जब नौकरानी गर्भवती हो गई, तो उसने लोकेश के सामने शादी करने की बात कही। इस पर लोकेश पलट गया। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस के पास गुहार लगाई। पीड़िता के मेडिकल जांच में गर्भवती की पुष्टि हुई।
आरोपी जेई को पुलिस ने 25 मई को गिरफ्तार किया था। जेई ने जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत अर्जी लगाई थी, जिसमें सुनवाई हुई। सुनवाई में विशेष लोक अभियोजक पीसी टम्टा ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध कर न्यायालय के सामने तर्क प्रस्तुत किए।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी जेई की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी जेई देहरादून के डाकपत्थर विकासनगर का रहने वाला है। आरोपी जेई के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 सहित एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।