फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर विश्वास करना पड़ा महंगा, लुटवा दी बच्ची की इज्जत

Mon, 18 Jan 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में अश्लील वीडियो बनाकर सातवीं की छात्रा से पड़ोसी महिला के परिचित दो युवक कई माह से दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन


आरोप है कि वे छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर मुंह खोलने पर सार्वजनिक करने की धमकी भी दे रहे थे। रविवार को छात्रा के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सप्तऋषि चौकी पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया जबकि पड़ोसी महिला एवं दूसरा युवक अब भी हत्थे नहीं चढ़ा है।

देहरादून में एक सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारी का परिवार सप्तऋषि क्षेत्र में किराए पर रहता है। आरोप है कि उसकी बेटी पिछले वर्ष नवंबर माह में पड़ोसी महिला संगीता के घर गई थी। इस दौरान महिला के परिचित सोनू कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बनाती रही अश्लील वीडियो

आरोप है कि इस बीच महिला उसकी अश्लील वीडियो बनाती रही। तब से सोनू धमकाकर लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा।

आरोप है कि कुछ दिन पूर्व महिला के परिचित दूसरे युवक वीरेंद्र सिंह नेगी निवासी गोली कोठी हरिपुर कलां रायवाला ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को डरी सहमी बेटी ने घर में आपबीती बताई।

शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने एक आरोपी वीरेंद्र सिंह नेगी को हिरासत में ले लिया जबकि महिला एवं दूसरे आरोपी का कुछ अता पता नहीं चल सका है।

चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी ने बताया कि सोनू कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। यहां वह भी किराए पर रहता है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें