उत्तराखंड में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। देहरादून में दुकान पर सामान खरीदने गई कक्षा तीन की छात्रा से एक किशोर ने दुराचार कर डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
बसंत विहार थाना क्षेत्र में कक्षा तीन की एक नौ वर्षीय छात्रा गुरुवार रात करीब आठ बजे पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में मोहल्ले में ही रहने वाला एक किशोर उसे बहलाकर सुनसान जगह ले गया और दुराचार किया।
बदहवास बच्ची किसी तरह घर पहुंची और मां को पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लोग जुटे और किशोर को पकड़ लिया। लोगों ने जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की मां की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।