फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियतः बलात्कार के बाद युवती को थाने के बाहर छोड़ा

Wed, 18 Jun 2014 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में सगाई के दिन अगवा की गई युवती को आरोपी नेहरू कॉलोनी में थाने के बाहर छोड़ गया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दिल्ली और करनाल में ले जाकर दुराचार किया।

उसका आरोप है कि एक सिपाही से सांठगांठ के चलते आरोपी अकरम और उसके दोस्तों पर कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने मेडिकल के बाद कोर्ट में पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करा दिए हैं।
Trending Videos

25 मई को किया था अगवा

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की रहने वाली युवती की 25 मई को सगाई थी। वह सामान खरीदने बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।

काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच परिजनों को पता चला कि घर में किराए पर रहने वाला अकरम उसे अगवा कर ले गया है।

मामले में एक जून को अकरम और उसके साथियों पर केस दर्ज कराया गया। पुलिस तब से उसकी लोकेशन खंगाल रही थी।
उसके दिल्ली, करनाल आदि शहर में होने की पुष्टि हुई।

पीड़िता के 164 के बयान दर्ज

दबाव बढ़ा तो आरोपी अकरम पीड़िता को थाने के पास छोड़ भाग गया। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करा दिए।

युवती के मुताबिक अकरम ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया था। उसकी आंख खुली तो वह दिल्ली में थी।
विज्ञापन

कई शहरों में ले जाकर किया बलात्कार

आरोप लगाया कि कई शहरों में ले जाकर उससे बलात्कार किया गया। तीन साथियों के साथ मिलकर अकरम उसे थाने के पास छोड़ गया है।

वे लगातार थाने के एक सिपाही से बातचीत कर रहे थे। हालांकि एसओ नेहरू कॉलोनी का कहना है कि आरोपी युवती को उसके घर के पास छोड़ गया था।

मीडिया के सामने उसने दूसरी बातें की हैं। आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें