फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदः अपाहिज बच्ची को भी नहीं बख्शा

Sun, 22 Jun 2014 07:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश की न्यू चंद्रेश्वरनगर कॉलोनी में एक युवक ने हैवानियत की हद पार कर एक अपाहिज बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घटना की भनक लगते हुए एकत्रित हुए लोगों ने दरिंदे को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

श्मशान घाट के पीछे वाली गली में चूड़ी बिंदी बेचने वाला एक बाबा और उसकी पत्नी रहते हैं। उनकी पांच वर्षीय अपाहिज बच्ची है, जो बोलने सुनने में भी अक्षम है।
विज्ञापन

आरोपी युवक को जमकर पीटा

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर आया और बच्ची को खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया।

कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर आई तो उसने माता पिता को इशारे में घटनाक्रम बताया। दरिंदगी की भनक पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई।

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक और बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां घायल बच्ची को भर्ती कराया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हरबंश सिंह, कोतवाल अर्जुन सिंह रावत ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस देर रात मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम ड्राइवर है।

घाट पर लावारिस मिली थी बच्ची

फेरी लगाकर चूड़ी बिंदी बेचने वाले बाबा ने बताया कि बच्ची करीब पांच साल पहले उनकी पत्नी को दयानंद घाट पर लावारिस हालत में मिली थी।

उनके कोई बच्चा नहीं है। लिहाजा तब से ही बच्ची की परवरिश कर रहे हैं। उसके हर दुख तकलीफ के भागी बने हैं।

बताया कि बच्ची शुरू से ही दोनों पांव से अपंग और मंदबुद्धि है।
विज्ञापन

कड़ी सजा के चाहते हैं लोग

न्यू चंद्रेश्वरनगर में जिस किसी ने घटना के बारे में सुना वह आग बबूला हो गया।

बताया कि घटना के समय युवक के कमरे से गाने की तेज आवाज आ रही थी। पता होता कि दरिंदा हैवानियत की हद पार कर रहा है तो उसे वहीं मार देते।

मौके पर मौजूद पुलिस से आक्रोशित लोगों ने दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। घटना से क्षेत्रवासी हतप्रभ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें