हल्द्वानी के लाडली कांड के बाद अब इस शर्मनाक मामले ने उत्तराखंड को शर्मसार कर दिया है। लाडली कांड जेसी ही हैवानियत बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ हुई।
पिता शराब पीता रहा और दोस्त उसकी दो साल की मासूम बेटी के साथ बलात्कार कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
खून से लथपथ मासूम का राजकीय महिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना के साथ पुलिस संरक्षण में इलाज कराया गया।
इस मामले में पुलिस पिता और उसके दोस्त की तलाश कर रही है। शनिवार की शाम अपनी दो साल की बेटी को पिता के साथ घर छोड़कर मां अपने मायके चली गई।