फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, कई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा जिला के देहरागोपीपुर देहरा हनुमान चौक पर शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में कार और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार होकर रवि और केवल कृष्ण देहरा की ओर से आ रहे थे। हनुमान चौक पर विपरीत दिशा से आ रही कार बाइक से टकरा गई।

इससे बाइक सवार गंभीर तौर पर घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। अस्पताल में रवि ने दम तोड़ दिया।

दूसरे बाइक सवार केवल कृष्ण की गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा रेफर किया गया है। मृतक युवक की पहचान रवि (27) निवासी फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। गंभीर घायल केवल कृष्ण देहरा का रहने वाला है।

आरोपी कार चालक की पहचान सचिन कुमार निवासी भवारना के तौर पर हुई है। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

चंबा तुनूहट्टी में कैंटर लुढ़का, चालक की मौत

चंबा-पठानकोट मार्ग तुनूहट्टी के पास शनिवार को एक कैंटर के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क के समीप ही 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में मरने वाले चालक की पहचान कृष्ण कुमार आयु 37 वर्ष पुत्र रूमी राम गांव अनूई डाकघर कोटला तहसील जवाली जिला  कांगड़ा के रूप में हुई है। शनिवार सुबह 11 बजे कैंटर परमाणु  से पाइपों को लेकर चंबा की तरफ आ रहा था।

जब कैंटर तुनूहट्टी के पास पहुंचा तो चालक ने इससे नियंत्रण खो दिया। अचानक कैंटर खाई में जा गिरा और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी चुवाड़ी थाना को दी।

पुलिस ने चालक के शव अस्पताल में पोस्मार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि तुनूहट्टी में हुए सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है।

टाहलीवाल अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

ऊना टाहलीवाल में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, गंभीर रूप से घायल दो युवकों का उपचार जारी है।

मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय रोहित कुमार निवासी छोटा नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती रात रोहित निवासी छोटा नंगल अपने अन्य दो साथियों के साथ बाइक पर संतोषगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टाहलीवाल पेट्रोल के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर दे मारी।

इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित निवासी छोटा नंगल को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में अरुण और बन्नू को गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चलती बस से गिरी महिला की पीजीआई में मौत

शिमला चंडीगढ़ एनएच पर कसौली मोड़ के समीप बस से गिरी महिला ने शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।  7 फरवरी को हादसे के दौरान महिला को गंभीर चोटें आई थी।

जिसके बाद महिना को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां पर महिला ने 14 फरवरी को दम तोड़ दिया। पुलिस ने जानकारी में बताया कि 7 फरवरी को हरियाण डिपू की बस में शिमला से परवाणू जा रही थी।

परवाणू के कसौली मोड़ के पास बस चालक से बस रोकने को कहा तो, चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बस नहीं रोकी। जिस पर हड़बड़ाहट में बस से दरवाजा खुलने से बाहर जा गिरी। घायल महिला को पीजीआई भर्ती करवाया गया था।

जहां महिला ने 14 फरवरी की सुबह दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान 55 डाकखाना टिकरी तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में बस चालक पर धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें