कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। पूर्वोत्तर की एक युवती की शिकायत पर हरक के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग थाने में रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन
2 of 7
हरक सिंह रावत
- फोटो : ANI
उत्तराखंड सरकार में मंत्री रहते हुए हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हरक सिंह रावत अब खुद मुश्किल में घिर गए हैं। हरक सिंह रावत पर एक युवती ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
3 of 7
हरक सिंह रावत
- फोटो : file photo
युवती पूर्वोत्तर राज्य असम की बताई जा रही है। महिला ने 2013 में भी हरक पर मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मामला वापस ले लिया था। वहीं इस संदर्भ में जब हरक सिंह रावत से बात की गई तो उन्होंने मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने से इनकार किया। बताया कि उन्हें मीडिया के फोन आने पर ही इस मामले का पता चला है। हरक सिंह रावत के खिलाफ पहला मामला नहीं है।
4 of 7
हरक सिंह रावत
- फोटो : amar ujala
हरक सिंह रावत पर इससे पहले भी महिलाओं के शोषण के आरोप लगे हैं। इसके पहले इसी युवती ने हरक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
5 of 7
सीबीअाई रेड
दिल्ली में एक युवती ने नौकरी देने के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। मामले की सीबीआई जांच कराई गई थी जिसके बाद हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
हरक सिंह रावत
- फोटो : AmarUjala
हरक सिंह रावत पर महिलाओं के शारीरिक शोषण के आरोप का यह इकलौता मामला नहीं है। पांच छह महीने पहले मेरठ की महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
हरक सिंह पर महिला मित्रों के होने का आरोप लगता रहा है। कहा जाता है कि हरक नियमों को ताक पर रख कई महिला मित्रों को ऊंचे पदों पर बिठाया है। उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार में कृषि मंत्री रहे हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री हरीश के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद नौ बागी विधायकों के साथ उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।