फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से 2 बच्चों ने दम तोड़ा, 30 की हालत बिगड़ी, तस्वीरें

Wed, 03 Aug 2016 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपूरथला
विज्ञापन
1 of 7
food poisoning - फोटो : amar ujala
पंजाब के कपूरथला में स्थित सुखजीत मंदबुद्धि आश्रम में फूड प्वाइजनिंग के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। 30 बच्चे सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

15 साल का छोटू अचानक उल्टियां करने लगा

2 of 7
food poisoning - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार सोमवार बाद दोपहर सुखजीत मंदबुद्धि आश्रम में रहने वाला 15 साल का छोटू अचानक उल्टियां करने लगा। आश्रम का स्टाफ उसे सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटू के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया गया। मंगलवार सुबह आठ बजे आश्रम में रहने वाली 15 साल की ज्योति भी उल्टियां करने लगी। स्टाफ उसे भी सिविल अस्पताल ले आए, जहां ज्योति की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन

वहां पर हालात बहुत ही खराब मिले

3 of 7
food poisoning - फोटो : amar ujala
सकते में आए आश्रम स्टाफ ने जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गुलबर्ग लाल को सूचना दी। उन्होंने डीसी जसकिरण सिंह को स्थिति से अवगत करवाया। डीसी ने एसडीएम डॉ. मनदीप कौर और सिविल अस्पताल के अधिकारियों को आश्रम भेजा। टीम ने वहां का दौरा किया तो वहां पर हालात बहुत ही खराब मिले। दो बच्चे आश्रम में ही हैं। इनमें से एक बच्चा बीरू पहले से ही काफी बीमार चल रहा है। 
 

जा की अस्पताल लाते समय हालत बहुत खराब थी

4 of 7
food poisoning - फोटो : amar ujala
आश्रम में 21 साल की पूजा, 15 साल की भोली, 11 साल की पूजा, 23 साल की जस्सू, 22 साल की ज्योति, 11 साल की ज्योति, 16 साल के सोहन, 13 साल के अजय, 21 साल के काका, 23 साल की निर्मल और 21 साल की मंजू की हालत खराब पाई गई। शेष 19 बच्चों को डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। निर्मल, जस्सू और पूजा की अस्पताल लाते समय हालत बहुत खराब थी। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. हरप्रीत मोमी ने कहा कि अब इन तीनों की हालत ठीक है।
विज्ञापन

रविवार शाम कुछ लोग खाना लेकर आए थे

5 of 7
food poisoning - फोटो : amar ujala
सुखजीत आश्रम की अटेंडेंट वीना कुमारी ने बताया कि रविवार शाम कुछ लोग खाना लेकर आए थे। अधिकारी की सहमति से खाना ले लिया गया। वही खाना रात को बच्चों को खिलाया गया। डीएसएसओ गुलबर्ग लाल ने कहा कि सोमवार को वह अदालत में थे। कहां से खाना आया और किसने खिलाया, इसके बारे में रिकार्ड में कुछ दर्ज नहीं है। गुलबर्ग लाल ने इस मामले में स्टाफ की लापरवाही मानने से इंकार कर दिया। डीएसएसओ के पास आश्रम का अतिरिक्त कार्यभार है। 
विज्ञापन

स्टाफ ने बचा हुआ खाना खुर्द-बुर्द कर दिया

6 of 7
food poisoning - फोटो : amar ujala
पानी और खाद्य पदार्थों के सात सैंपल भरे: जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें रविवार और सोमवार का बचा हुआ कोई खाना नहीं मिला है। उन्हें नहीं मालूम कि बच्चों ने सोमवार सुबह क्या खाया है। उन्होंने कच्चे चावल, आटा, शुगर, बनी हुई दाल, चावल और दूध के सैंपल भरे हैं। पानी का भी सैंपल लिया गया है। डीएचओ के अनुसार सैंपल न भरे जाएं, इसलिए सुखजीत आश्रम के स्टाफ ने बचा हुआ खाना खुर्द-बुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बच्चों का हाल जानने के लिए राजनैतिक और विभिन्न संगठनों का तांता लग गया

7 of 7
food poisoning - फोटो : amar ujala
सिविल अस्पताल में बच्चों का हाल जानने के लिए राजनैतिक और विभिन्न संगठनों का तांता लग गया। जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह मक्कड़ ने बच्चों का हाल जाना और प्रशासन को बच्चों का अच्छा उपचार करवाने के निर्देश दिए। कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने बच्चों का हाल पूछा। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी और शिव सेना बाल ठाकरे ने बच्चों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें