क्षेत्र की एक महिला ने सहारनपुर के एक धर्मगुरु, उसके पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ नाबालिग पुत्री को बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सहारनपुर ट्रांसफर कर दिया है।
महिला मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई दिन से कोतवाली के चक्कर काट रही थी। महिला का आरोप है कि उसकी दो नाबालिग बेटियों को एक परिचित महिला के माध्यम से सहारनपुर निवासी धर्मगुरु डेविड जॉनसन ले गया था।
बचकर आई छोटी पुत्री ने सुनाई कहानी
महिला ने बताया कि तय हुआ था कि उसकी बेटियों को खाने-रहने के साथ घरेलू कामकाज करने की एवज में तनख्वाह दी जाएगी। लेकिन वापस लौट आई उसकी छोटी पुत्री ने आपबीती बताई।
बताया कि उसकी बड़ी बेटी को बंधक बनाकर धर्मगुरु डेविड जॉनसन, उसका पुत्र जॉनसन, उनके मित्र खान, पाटी और बिट्टू लगातार दो माह से रेप कर रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल सहारनपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र का है, इसलिए मुकदमा वहीं ट्रांसफर कर दिया गया है।