फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज विजया बैंक डकैती का चौंकाने वाले खुलासा

Wed, 28 May 2014 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में सैन्य क्षेत्र में विजया बैंक में दिनदहाड़े डाका डालने के बाद स्टाफ तथा खाताधारकों को आग में झोंकने की दुस्साहसिक वारदात का सूत्रधार बैंक के एटीएम का सिक्योरिटी गार्ड निकला। डाका ग्वालियर-राजस्थान के गैंग ने डाला था।
विज्ञापन


वारदात के पांच दिन बाद पुलिस ने गार्ड और एक लुटेरे को गिरफ्तार कर तकरीबन सात लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। चार अन्य लुटेरों के स्केच जारी किए हैं। एक बदमाश का चेहरा ट्रेस नहीं हो सका है। पुलिस का दावा है कि वारदात को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था।

फरार लुटेरों की तलाश में टीमें बाहरी जिलों में डेरा डाले हुए हैं।

22 मई को हुई थी खौफनाक डकैती

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि 22 मई की दोपहर को गार्ड समेत सात बदमाशों ने सदर स्थित विजया बैंक में डकैती डालकर बैंक के सीसीटीवी कैमरों में आग लगा दी थी। बदमाश 30 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस को पहले दिन से ही शक था कि घटना में किसी बैंककर्मी की मिलीभगत हो सकती है।

घटना में झुलसे चाय विक्रेता रोहित ने पूछताछ में बताया कि वह लंच के बाद चाय देने बैंक में गया तो गार्ड मेनगेट के पास खड़ा था। उसके पास चेहरे पर गमछा बांधे एक बदमाश खड़ा था।

गार्ड को चाय देने के बाद वह बैंक में घुसा तो अंदर पहले से मौजूद बदमाश ने उसे दबोच लिया। इसके बाद बदमाश उसे स्ट्रांग रूम में ले गया। इसकी जानकारी गार्ड को थी। इसके बावजूद उसने विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

बृजेश उर्फ मोनू गैंग ने डाला डाका

पुलिस ने एटीएम के गार्ड सूरजभान पुत्र राम सिंह निवासी उखर्रा, राजपुर चुंगी से पूछताछ शुरू की। उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका पुत्र कमल एटीएम में चोरी के मामले में जेल में बंद है। वहां उसकी मुलाकात ग्वालियर के बदमाश बृजेश उर्फ मोनू से हुई थी। कमल ने पिता सूरजभान से कहा था कि वह बृजेश की मदद कर दें, इसके एवज में वह मोटी रकम देगा।

पुलिस ने घटना में शामिल योगेश राय निवासी किला गेट, ग्वालियर (वर्तमान निवासी कलवारी, जगदीशपुरा) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक एक्टिवा स्कूटर, माइक्रा कार और 6.92 लाख की रकम बरामद की है। उन्होंने बताया कि बृजेश उर्फ मोनू का गैंग ग्वालियर और राजस्थान में कई वारदात कर चुका है।

लुटेरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। ज्ञात हो कि सनसनीखेज वारदात से न केवल पुलिस महकमे में हड़कंप मचा था बल्कि शहर के लोग भी दहशत में आ गए थे। तभी से एसपी सिटी सत्यार्थ ए. पंकज और एएसपी डा. रामसुरेश यादव के नेतृत्व में टीमें खुलासे की कोशिश में जुटी हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें