फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद 'पति' ने दोस्त के साथ सोने को कहा

Wed, 06 Aug 2014 10:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एक महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पूर्व पति पर दोस्त के साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


देहरादून के कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जुलाई की रात को तलाकशुदा पति संजय सैनी ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया। महिला से उसके पति ने कुछ दिन पहले ही तलाक लिया था।
विज्ञापन

दोस्त के साथ हमबिस्तर होने को कहा

महिला ने आरोप लगाया क‌ि पूर्व पति ने दुराचार करने के बाद अपने एक दोस्त के साथ हमबिस्तर होने का दबाव भी बनाया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी है।

इनके बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले संजय सैनी ने अपनी पत्नी से एकतरफा तलाक ले लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें