फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में आई मासूम को बनाना चाहा हवस का शिकार

Fri, 27 Feb 2015 08:43 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार, दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोटद्वार में शहीद मेले में स्टाल पर चाउमीन बेच रहे एक युवक ने शुक्रवार सुबह नौ साल की एक बच्ची से दुराचार करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसके खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची रोती हुई अपने घर गई और परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चाउमीन खिलाने के लिए बुलाया पीछे
दुगड्डा पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब साढे़ नौ बजे की है। आरोपी युवक महेश ने मेले में नौ साल की बच्ची को चाउमीन खिलाने के बहाने से स्टाल के अंदर बुलाया।
विज्ञापन


उसके साथ तीन अन्य बच्चे भी थे जिन्हें दुकानदार ने दुकान के बाहर ही चाउमीन देकर बैठा दिया। इसके बाद वह लड़की के साथ दुराचार का प्रयास करने लगा।

मुकदमा दर्ज
मामले की जानकारी मिलते ही परिजन आग बबूला हो गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बच्ची की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची और आरोपी का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें