धर्मनगरी हरिद्वार में किशोरी को घर में बंधक बनाकर एक साल तक यौन उत्पीड़न करने के आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया है।
पुलिस किशोरी को उसके पास तक पहुंचाने वाले आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। किशोरी को आरोपी तक पहुंचाने वाली पूजा की तलाश में छापे मारी जारी है।
यौन उत्पीड़न करने को मामला
छह दिसंबर को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जिला देवरिया (यूपी) के एक गांव की किशोरी को एक साल तक बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न करने को मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने संतोष गुप्ता निवासी फेफना बलिया (यूपी) को गिरफ्तार किया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी से पीड़िता उस तक कैसे पहुंची और इस मामले में कौन शामिल रहे आदि बातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पूजा नाम की एक महिला का नाम सामने आया है।
जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो पूजा की शिनाख्त को आरोपी को पश्चिमी यूपी और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच मानव तस्करी रोधी सेल के एसआई भवानी शंकर पंत को सौंप दी है।
पीड़िता को लेने नहीं पहुंचा कोई
यौन उत्पीड़न की शिकार हुई पीड़ित किशोरी को अभी तक उसके माता-पिता लेने नहीं पहुंचे हैं। पीड़िता अभी भी पुलिस के पास रह रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उसके परिजनों को कई दिन पहले ही सूचित कर दिया गया, लेकिन अभी तक लेने नहीं पहुंचे है। पुलिस का कहना है कि उनसे संपर्क किया जा रहा है।