फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को बंधक बनाया, बेटी से किया गैंगरेप

Thu, 12 Dec 2013 04:05 PM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन को आई कानपुर की युवती मथुरा से खैर के बीच मंगलवार देर रात गैंगरेप का शिकार हो गई। स्कार्पियो सवार चार लोगों ने मां को बंधक बनाकर बेटी से दुष्कर्म किया और जेवरात लूटकर खैर क्षेत्र में दोनों को छोड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया और बुधवार को युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहित युवती के पति प्राइवेट जॉब करते हैं। वह सोमवार को अपनी मां के साथ मथुरा पहुंची और जन्म भूमि में दर्शन के बाद मंगलवार शाम मथुरा से अलीगढ़ आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।

अलीगढ़ से ट्रेन के जरिये कानपुर जाना था। तभी एक स्कार्पियो चालक ने अलीगढ़ जाने के लिए वहां रुका तो मां-बेटी भी लिफ्ट लेकर उसमें बैठ गईं। इसके बाद गाड़ी नौहझील के रास्ते खैर के लिए बढ़ी और गाड़ी चालक ने फोन पर तीन अन्य लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


रास्ते में गाड़ी रोककर युवती को नीचे उतार लिया और मां को गाड़ी में ही बंधक बना लिया। आरोप है कि चारों लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिर युवती और उसकी मां के जेवरात उतरवा लिया। वे दोनों को गांव भानेरा के पास छोड़ कर फरार हो गए।

युवती के अनुसार बातचीत में अन्य लोग गाड़ी चालक को बल्लो सेठ के नाम से पुकार रहे थे। तभी वहां एक बारात चढ़ रही थी। युवती ने बारातियों से मदद लेकर पुलिस को खबर दी। इस सूचना पर एसपीआरए, सीओ खैर, इंस्पेक्टर आदि पहुंच गए।

इंस्पेक्टर खैर योगेंद्र मलिक के अनुसार इस संबंध में युवती की तहरीर पर बल्लो सेठ सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दहशत और सदमे में मां-बेटी
तीर्थ दर्शन को आईं मां-बेटी इस से बेहद सदमे में हैं। आलम यह है कि बुधवार दुपहर युवती को डॉक्टरी के लिए महिला जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां काफी प्रयास के बाद भी युवती कुछ बोल पाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

मां का तो मदद के लिए चीख-चीखकर गला ही बैठ गया था। उसकी आवाज नहीं निकल पा रही थी। दोनों इस घटना के विषय में परिवार को खबर देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। दोनों को पुलिस निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें