टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के एक गांव में महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी राजस्व पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। इस घटना से राजस्व पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। उसे ढूंढने के लिए राजस्व पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
एक महिला ने भल्डियाना राजस्व पुलिस में दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि वह रत्नौगाड़ बाजार से घर आ रही थी, तभी एक होटल में काम करने वाले ओमप्रकाश डबराल (30) पुत्र मंगलानंद निवासी ग्राम अलेरू ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन दुष्कर्म करने के साथ उससे मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।