फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटी' का करवाया रेप, आरोपी समेत हुई गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2014 10:01 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोटद्वार नगर क्षेत्र में अनाथ किशोरी से रेप मामले में उसकी संरक्षिका और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाल प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि किशोरी के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने रविवार को उसकी संरक्षिका और उसका शामली निवासी पुरुष मित्र सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मेडिकल में पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अपने पुरुष मित्र से करवाती थी रेप

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र सिंह (42) पुत्र तारा सिंह निवासी बलवा गुजरान शामली जिला मुजफ्फरनगर कुछ समय पहले तक यहां कालाबड़ क्षेत्र में लोगों के खेतों में काम करता था। वहीं से उसका संपर्क महिला से हुआ। वह भी वहीं खेतों में काम करने जाती थी।

एक माह पहले इसी महिला ने उसके साथ रह रही किशोरी को अपने पुरुष मित्र से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। तब से वह लगातार किशोरी से दुराचार कर रहा था। पुलिस ने फिलहाल पीड़िता को उसका साथ देने वाली महिला के सुपुर्द कर दिया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को शामली रवाना किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के साथ घटी घटना शर्मनाक है। मामला पहले ही पोक्सो में दर्ज है। मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।
-अजय जोशी, एसपी, पौड़ी।
विज्ञापन

घर में ही आकर करता था किशोरी से रेप

पड़ोस की महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने आरोपी महिला को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो जो सच्चाई सामने आई तो सबको होश उड़ गए।

पुलिस ने बताया कि महिला के संरक्षण में एक अनाथ किशोरी के साथ महीने भर से शामली निवासी सुरेंद्र सिंह दुराचार करता आ रहा है।

दो बच्चियों को पाल रही है 'बड़ी मम्मी'
पुलिस ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई दो बच्चियों का लालन-पालन करीब छह-सात वर्ष से पड़ोस में ही रहने वाली आरोपी महिला कर रही थी। पीड़ित किशोरी आरोपी महिला को ‘बड़ी मम्मी’ कहती है।

आरोपी महिला के यहां उसके पुरुष मित्र सुरेंद्र सिंह का आना-जाना है। सुरेंद्र महिला की जानकारी में किशोरी के साथ दुराचार करता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें