punk attack on kanwar sevak in roorkee
- फोटो : amar ujala
रुड़की में चल रहे कावंड शिविर में कांवड़िए के वेष में आए बदमाश ने सेवा कर रहे युवक का गला रेत दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
बुधवार की सुबह नौ बजे कलियर के पास कांवड़ पटरी में चल रहे एक कांवड़ शिविर में कांवड़िये के रूप में पहुंचे बदमाश ने शिविर सेवक प्रवीन गिरी पुत्र चंद्रपाल गिरी निवासी दौलतपुर पर धारदार चाकू से वार कर उसका गला रेत दिया। जिससे गले में गहरा घाव बन गया।
घायल अवस्था में शिविर सेवक अपनी बाइक से पुलिस चौकी पहुंचा और चौकी पहुंचते ही गिर गया। पुलिस द्वारा आनन फानन में घायल सेवक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि घायल खतरे से बाहर हैं।