फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में दिन दहाड़े प्रापर्टी डीलर की हत्या, घर में घुसकर चाकूओं से गोदा

Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत विहार क्षेत्र में शनिवार दिनदहाड़े लेन-देन के विवाद में प्रापर्टी डीलर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। प्रापर्टी डीलर आरोपी के घर रकम लेने गया था। जहां पर कहासुनी के बीच आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।
विज्ञापन


लीवर में चाकू लगने के कारण उसकी जान चली गई। पुलिस आरोपी और उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। टिहरी गढ़वाल निवासी सुशील सिंह राणा (35) बसंत विहार के इंदिरा नगर में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहा था।

राणा ने अपने परिचित प्रापर्टी डीलर मोहित निवासी फिरोजाबाद यूपी (हालपता काली मंदिर एंकलेव कांवली रोड) को राजपुर रोड की एक दुकान बेची थी। बैनामा होने के बाद बकाया रकम और ब्याज की राशि को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद हुआ फरार

सुशील सिंह राणा शनिवार दोपहर इसी रकम के लिए मोहित के कमरे पर गया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान मोहित ने सुशील पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू लगने के कारण सुशील लहूलुहान होकर वहीं गिर गया और मोहित मौके से भाग निकला। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस सुशील को लेकर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई।

​एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर मोहित के अलावा एक अन्य युवक भी मौजूद था। युवक की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश चल रही है। दोनों के बीच लेन-देन का विवाद होने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें