अपने एक कैदी साथी दीपक का नाम लेकर भी उसने कहा कि, उसे भी ड्रग्स माफिया के इशारे पर बुरी तरह पीटा गया। जेल में चल रहे वीआईपी कंपनी के प्लांट पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कैदियों से जबरन काम कराया जाता है और उसके कैंटीन, बैरक से निकलने पर रोक लगा दी गई है।
जेल अधीक्षक पर आईजी के जेल में घुसने से पहले अनुमति लेने का आरोप कैदी लगा रहा है और जेल आईजी पर भी कैदियों की सुनवाई न करने का आरोप लगाया। कैदी ने अपनी पीठ पर लाठी डंडे के निशान भी दिखाए हैं।
कैदी बोल रहा है कि उसकी मुलाकात पर रोक लगा दी है। शिकायत करनी चाही थी तब जेल अधीक्षक ने उसे डिप्टी साहब को दे दी और डिप्टी ने उसे फोटो कॉपी कराकर लाने को कहा। भला जेल में फोटो कॉपी कहां से लाता है, फिर डिप्टी ने उसे डराया धमकाया।
आखिर में कैदी प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से न्याय की गुहार लगा रहा है। जेल से कैदी का वीडियो वायरल होने से साफ है कि जेल कैंपस में बेरोकटोक मोबाइल फोन ऑपरेट हो रहे है।
जेल से कैदी की वीडियो वॉयरल होने की जानकारी मिली है। मैं इसकी जांच करा रहा हूं। जांच के बाद ही कुछ कह सकूंगा।
- पीवीके प्रसाद, जेल अधीक्षक