फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप प्रकरण: प्रदीप सांगवान ने दर्ज कराए बयान

Sun, 08 Jun 2014 01:51 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रेप प्रकरण में फंसे प्रदीप सांगवान ने शनिवार को दून आकर अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


सांगवान ने खुद को बेकसूर बताया
एसआईटी की एसपी ममता बोहरा ने राजपुर थाने में आरोपों को लेकर सवाल जवाब किए। रेप के साथ वसूली संबंधी सवाल-जवाब किए गए। हालांकि सांगवान खुद को बेकसूर बताया है।

उन्होंने भविष्य में बुलाने पर आने का भरोसा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान प्रदीप सांगवान की गिरफ्तारी स्टे की सात दिन की अवधि बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


साथ ही सांगवान को आदेश दिए थे कि वह विवेचना में सहयोग करे। विवेचक के बुलाने पर वह अपने बयान दर्ज कराने का काम करे। एसआईटी की एसपी ममता बोहरा ने शनिवार को उन्हें बुलाया था।
विज्ञापन


बंद कमरे में बयान दर्ज
शनिवार को प्रदीप सांगवान निर्धारित समय पर दून आ गए थे। एसपी ने उन्हें राजपुर थाने बुलाकर काफी देर तक बंद कमरे में बयान दर्ज किए गए।

आरोपों को लेकर सवाल-जवाब किए गए, लेकिन उन्होंने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया। डीजीपी बीएस सिद्दू ने बताया कि सांगवान द्वारा दर्ज कराए गए बयानों की सत्यता परखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें