फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण: कांग्रेसी नेता और उसके साले पर इनाम घोषित

Sat, 17 May 2014 10:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल यौन शोषण प्रकरण में एक माह से पुलिस को छका रहे पूर्व सांसद के बेटे प्रदीप सांगवान और उसके साले अजय मान पर एसएसपी ने ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


एसआईटी और एसटीएफ तमाम कोशिश के बावजूद सांगवान की लोकेशन तक पता नहीं लगा सकी हैं। सोमवार को कुर्की के आदेश के लिए कोर्ट में आवेदन की तैयारी की जा रही है।

अदालत से फरार घोषित है सांगवान

सहस्त्रधारा के जॉयलैंड वाटर पार्क के मालिक प्रदीप सांगवान के खिलाफ 18 अप्रैल को बिजनौर निवासी एक युवती ने दो साल तक शारीरिक शोषण करने के साथ वीडियो क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाते हुए राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

शुरुआत में पुलिस ने हरियाणा की राजनीति में गहरी पैठ के चलते प्रदीप पर हाथ डालने से बचती रही। बाद में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की नोटिस जारी करा दिया।

45 लाख की डील से मामले में आया मोड़

इसी बीच मामले में तब नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने एक्सटॉर्शन के आरोप में पीड़िता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से छह लाख रुपये का कैश बरामद करते हुए दावा किया कि सुलह के नाम पर करीब 45 लाख रुपये की डील सामने आई है।

जांच में सांगवान के साले दिल्ली निवासी अजय मान का नाम आया। पता चला कि उसने ही डील की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी बनाकर कोर्ट से वारंट जारी करा लिया।

शनिवार को विवेचनाधिकारी की रिपोर्ट पर एसएसपी अजय रौतेला ने आरोपी प्रदीप सांगवान और उसकेसाल अजय मान पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लुक आउट नोटिस की भेजी रिपोर्ट

आरोपी प्रदीप सांगवान विदेश न भाग जाए, इसके लिए पुलिस ने कोर्ट का आदेश लेकर सांगवान कर पासपोर्ट सीज कर दिया। एसआईटी की संस्तुति पर एलआईयू ने एसएसपी दून की रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है।

दिल्ली फोरेंसिक विभाग से सांगवान की जानकारी इंटरनेट पर अपलोड कर दी जाएगी, जो देश के सभी एयरपोर्ट के कंप्यूटरों पर फीड हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें