फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: छात्रा के मोहल्ले में चिपका दिए अश्लील मैसेज

Thu, 18 Aug 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
उत्पीड़न
विज्ञापन
छात्रा को बदनाम करने की नीयत से एक शरारती युवक ने अश्लील बातें लिखकर छात्रा के घर और मोहल्ले में पोस्टर चिपका दिए। पीड़ित छात्रा और परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है। संदेह पर एक युवक को दबोचने के लिए छापेमारी भी की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ले निवासी एक छात्रा के नाम से किसी ने अश्लील बाते लिखे पोस्टर रातोंरात पूरे मोहल्ले में चिपका दिए। बुधवार तड़के छात्रा के परिजनों की नजर घर के बाहर चिपके इन पोस्टर पर पड़ी तो वह परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत मोहल्ले में चिपकाए पोस्टर उतरवाए। साथ ही पोस्टर को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

मोहल्ले के युवक का सामने आया नाम

- फोटो : demo pic
परिजनों और छात्रा ने सारी बात पुलिस को बताई। छात्रा ने पुलिस को मोहल्ले के ही एक युवक का नाम बताया। छात्रा ने बताया कि युवक कॉलेज से आते-जाते समय उसे परेशान करता है। साथ ही उसे बदनाम करने की भी धमकी दे रहा था।

छात्रा और परिजनों ने आशंका जताई कि यह पोस्टर हो न हो उसी युवक ने चिपकाए होंगे। एसएसआई रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिस युवक का नाम सामने आया है उसकी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें