साढ़े दस महीने पहले 7 जनवरी 2014 को रेप के बाद छात्रा की हत्या के मामले में परिजनों समेत नौ के पॉलीग्राफ टेस्ट किए गए। पुलिस अब रिपोर्ट का इंतजार कर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।
छात्रा रेप एवं हत्याकांड में अभी तक पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। हाल में ही 14 से 16 अक्तूबर तक मृतक छात्रा के पिता, माता, भाई समेत नौ संदिग्धों के दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट कराए है।
इसके अतिरिक्त 24 अन्य संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट पहले कराए जा चुके हैं।
टेस्ट की रिपोर्ट लेने दिल्ली पहुंचे इंस्पेक्टर महेंद्र चंद्र जोशी रिपोर्ट न मिलने के चलते लौट आए है। पथरी थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्टों की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।