फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में रेप : 20 को होगा पॉलीग्राफी टेस्ट

Sun, 19 Jan 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित छात्रा रेप-हत्याकांड में चिह्नित किए गए नौ संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट 20 से 24 जनवरी के बीच दिल्ली में सीबीआई की फोरेंसिक लैब में कराया जाएगा।
विज्ञापन


दो-दो संदिग्धों को क्रमवार पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए भेजने की तैयारी स्थानीय पुलिस ने कर ली है।

सीबीआई की लैब में होगा टेस्ट
नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सीजेएम कोर्ट से छात्रा हत्याकांड में संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिल चुकी है। सीबीआई लैब संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट कराने को पूरी तरह तैयार है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौ संदिग्धों को 20 जनवरी को दिल्ली रवाना किया जाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि 24 जनवरी तक पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन


मास्टर डीएनए से क्रॉस चेक की तैयारी
वहीं इस रेप-हत्याकांड में जांच में भी तेजी आई है। दून की विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने छात्रा का मास्टर डीएनए तैयार कर लिया है। मास्टर डीएनए को संदिग्धों के डीएनए से क्रॉस चेक कराया जाएगा।

एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि छात्रा हत्याकांड के खुलासे को अब तक 17 संदिग्धों के ब्लड सैंपल को डीएनए जांच के लिए दून की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा है।

सभी संदिग्ध आस-पास के
उन्होंने छात्रा की वेजाइनल स्वैप से मास्टर डीएनए तैयार कर लिया है। अब लैब में संदिग्धों का डीएनए जांचा जा रहा है। संदिग्धों के डीएनए को मास्टर डीएनए से क्रॉस चेक कराया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि सभी संदिग्ध मृतका के गांव व आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं।

छात्रा को अचेत देखने वाला भी संदिग्धों में
संदिग्धों में वो युवक भी शामिल हैं, जिसने छात्रा को सबसे पहले गन्ने के खेत में बेहोशी की हालत में देखा था। पुलिस ने युवक को भी संदिग्ध मानते हुए डीएनए जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल लिया है। साथ ही उसका पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया जा रहा है। उक्त युवक गांव का ही रहने वाला है।

क्या था मामला
पथरी क्षेत्र में सात जनवरी को एक आवासीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा की रेप के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई। अब तक पुलिस 200 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है।

17 संदिग्धों का ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए व नौ संदिग्धों को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए दिल्ली में सीबीआई लैब भेजा जा रहा है। मामले के खुलासे को लेकर आक्रोशित लोग कई बार सड़कों पर उतरे हैं।
विज्ञापन


डीआईजी खुद डीजीपी के निर्देश पर कैंप किए हुए हैं। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें