फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की भूमि में कब्जा, शिक्षा मंत्री के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sun, 28 May 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
arvind pandey
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की करोड़ों रुपये की भूमि में कब्जे पर राजपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अमर उजाला की रविवार 28 मई को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट सीएस मर्तोलिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी सीपी जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की। कब्जे के लिए बनाई गई दीवार को भी ढहा दिया गया है। 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बापूनगर (जाखन )की करोड़ों रुपये की भूमि पर भूमाफिया नजर लगाए हुए थे। शिक्षा विभाग की ओर से स्थानीय प्रशासन को इसकी लिखित जानकारी दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी सीधे कार्रवाई के बजाए एक दूसरे को जांच के आदेश कर फाइल को इधर से उधर घुमा रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर शासन प्रशासन हरकत में आया। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हेमलता भट्ट और नगर शिक्षा अधिकारी आईपी बलोधी ने मौके पर जाकर स्कूल की भूमि पर कब्जा करने वालों के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 25 मई को गर्मियों की छुट्टी के लिए स्कूल बंद होते ही कुछ लोग कार से आए और स्कूल में प्रार्थना सभा एवं खेल मैदान कर कब्जा करने लगे।

इनकी ओर से स्कूल खेल मैदान के बीचों बीच दीवार भी बना दी गई थी, लेकिन आरोपियों का नाम पता न मिलने पर राजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बता दें कि वर्ष 2008-09 में क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी की सिफारिश पर नगर निगम की लगभग दो बीघा भूमि पर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल का निर्माण किया गया, लेकिन स्कूल की करोड़ों रुपये कीमत की भूमि पर कुछ लोग नजर लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें